फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रसूलपुर स्वाद नहीं अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड होगा नाम

रसूलपुर स्वाद नहीं अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड होगा नाम

Fri, 19 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर स्वाद नहीं अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड होगा नाम
यतीश शर्मा , अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज होने के बाद अब अलीगढ़ के सारसौल स्थित गांव रसूलाबाद स्वाद बस स्टैंड का नाम भी बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रसूलपुर स्वाद बस स्टैंड के नाम से पहचान रखने वाला यह बस स्टैंड अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड के नाम पर जाना जाएगा। बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने के बाद इसके नाम का बोर्ड भी लग जाएगा। हालांकि कुछ भाजपा नेता बस स्टैंड का नाम भाजपा के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की जुगत में जुटे हैं। अब देखने वाली बात होगी शासन इस पर क्या निर्णय लेता है, लेकिन इसका नाम बदलना तय है।

महानगर की बदहाल हुई ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने पड़े रसूलाबाद स्वाद बस स्टैंड से बसों का संचालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम के आदेश पर अधिकारी यहां यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गए। डीएम के सख्त रुख के कारण जल्द से जल्द यहां बसों का संचालन शुरू हो सके इसके लिए जमीन पर इंटरलॉकिंग, पेयजल तथा हाई मास्क लाइट लगने का कार्य जारी है। जल्द ही यहां से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसी बीच इस बस स्टैंड का नाम परिवर्तन की भी अधिकारियों में चर्चा होने लगी है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी ने रसूलाबाद स्वाद बस स्टैंड का नाम बदलकर अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड करने की पुष्टि भी की है। उन्होंने ‘अमर उजाला’ को बताया कि फिलहाल जल्द से जल्द दिल्ली की बसों के संचालन की योजना है। इसके बाद मसूदाबाद बस स्टैंड की बिल्डिंग टूटने का काम भी शुरू हो जाएगा। तो मसूदाबाद से संचालित सभी बसों को यहां से संचालित किया जाएगा। अभी बस स्टैंड को वैकल्पिक तौर पर चालू किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड नाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी इसके निर्माण में काफी काम होना है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इसका नामकरण होगा। इसे अलीगढ़ सेटेलाइट बस स्टैंड के नाम से पहचाना जाएगा। इसके अलावा यदि शासन से कोई अन्य नाम रखने का आदेश आया तो उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेडए नोमानी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed