{"_id":"5bc4fbdabdec22699e086285","slug":"131539636186-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की अनियमितताओं की सीएम को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग की अनियमितताओं की सीएम को दी जानकारी
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। सांसद सतीश गौतम के बाद उनके प्रतिनिधि संदीप चाणक्य ने आबकारी विभाग में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अधिकांश अधिकारी व उनके अधीनस्थ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अलीगढ़ हरियाणा की सीमा से लगा है। यहां अवैध रूप से वहां की शराब की तस्करी होती है। यह सभी अधिकारी सपा सरकार से ही यहां मौजूद हैं और अपने को समाजवादी पार्टी के नेताओं का रिश्तेदार बताते हैं। इनमें प्रमुख रूप से रामवीर यादव, चंद्रप्रकाश यादव और जगदंबा प्रमुख हैं। इनके माध्यम से अवैध शराब की बिक्री का कारोबार होता है।