{"_id":"5b94256b867a5501313c5d0b","slug":"131536435563-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर अलर्ट
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मौसम विभाग द्वारा 23 राज्यों में तीन दिन बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर जनपद में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ को तहसीलवार अपनी-अपनी टीमें तैयार रखने को कहा गया है।
अप्रिय घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव के इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। अस्पतालों में भी राहत एवं बचाव के इंतजाम रखने को कहा गया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उदय सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्याें में लगातार तीन दिन तक जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी के चलते जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
सभी एसडीएम से राहत एवं बचाव के इंतजाम रखने तथा पल पल की स्थितियों पर नजर रखने को कहा गया है। जिन तहसीलों से होकर गंगा एवं यमुना नदी गुजरती है वहां नदियों के जलस्तर पर नजर रखने तथा बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट रखने के साथ राशन, दवा आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ को सभी सीएचसी एवं पीएचसी से लेकर अन्य अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने को इंतजाम रखने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।