{"_id":"5b2183834f1c1bf67a8b517d","slug":"131528923011-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मुद्दे को लेकर रालोद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मुद्दे को लेकर रालोद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत रालोद ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा गया।
रालोद के जिलाध्यक्ष राम बहादुर चौधरी ने वर्ष 2019 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया मूल्य सरकार की गारंटी पर भुगतान किया जाए। गन्ना किसानों को ब्याज की धनराशि का भुगतान कराया जाए। निजी हाथों में बेची गई चीनी मिलों को तत्काल चालू किया जाए।
आलू पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 प्रतिशत और आलू निर्यात को प्रोत्साहन दिया जाए। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का हाल बेहाल है। योगी सरकार किसानों से छल कर रही है। किसानों का गन्ना भुगतान सरकार ने नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
जियाउर्रहमान ने कहा कि योगी-मोदी सरकार किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रही है। किसानों का बकाया न देकर भाजपा ने अपनी नीयत साफ कर दी है। इस अवसर पर ओमपाल सूर्यवंशी, हरचरण सिंह, प्रतीक चौधरी, शिवकुमार सिंह, पप्पू चौधरी, चौ. मोहनलाल वर्मा, रामवीर सिंह, राम सिंह छोंकर, संजय दिवाकर, रणवीर सिंह, भानुप्रकाश शर्माए, हम्बीर सिंह, सीपी सिंह धनगर, राजकुमारी, शेखर आदि मौजूद रहे।