{"_id":"5ada581f4f1c1b60098b5ae5","slug":"131524258847-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए कर्मियों के वीडियो के जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए कर्मियों के वीडियो के जांच के आदेश
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नक्शा पास नहीं होने के एक प्रकरण में वीसी ने जांच कराने के बाद एडीए कर्मियों के वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं। इस प्रकरण में पीड़ित शिव कुमार सिंह निवासी जलालपुर मेलरोज बाईपास ने 300 वर्गगज में अपना मकान बनाया था।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि एडीए अधिकारियों ने उसके नक्शे को नहीं माना और न ही पूछा और नक्शा नहीं होने पर नोटिस थमा दिया, जबकि उसने पूर्व में नक्शा बनवाया था, जिसको एडीए कर्मियों ने नहीं माना।
नक्शे के अनुसार बनी दुकानों में ही मरम्मत का काम हो रहा था, तभी एडीए कर्मियों ने उसको नोटिस थमा दिया। बकौल शिव कुमार उन्होंने एक वीडियो बनवाया था, जिसमें एडीए कर्मी उनसे मामला दबवाने के एवज में सुविधा शुल्क मांग रहा था।
विज्ञापन
शिव कुमार के मामले में एडीए की वीसी भावना श्रीवास्तव ने पूरी जांच कराने का आदेश जेई मिथलेश कुमार को दिया। जेई मिथलेश कुमार ने अपनी जांच के बाद कहा है कि शिव कुमार के मकान का नक्शा ग्राम समाज के स्तर से पास हुआ था एडीए से नहीं।
ऐसे में उनके खिलाफ भवन सील करने की कार्रवाई हो सकती है। वीसी ने कहा है कि शिव कुमार ने जो वीडियो बनवाया है उसकी सीडी प्राप्त हुई है इसकी जांच कराई जाएगी।