{"_id":"5a6ce5424f1c1b7c268b6a91","slug":"131517086018-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ महोत्सव: भजन संध्या अनूप जलोटा में कम हुए पांच हजार वीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ महोत्सव: भजन संध्या अनूप जलोटा में कम हुए पांच हजार वीआईपी
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन संध्या अनूप जलोटा कार्यक्रम में कम हुए पांच हजार वीआईपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नुमाइश में रविवार आज सायं सात बजे से कोहिनूर मंच पर होने वाली भजन संध्या अनूप जलोटा नाइट में भजन प्रेमी पास के लिए लाइन नहीं लगाएंगे। कार्यक्रम के धार्मिक महत्व को देखते हुए नुमाइश प्रशासन ने मात्र प्लेटिनम एवं ए श्रेणी को छोड़कर अन्य श्रेणियों को पास मुक्त कर दिया है। प्रशासन बी, सी एवं डी श्रेणी के पास जारी नहीं करेगा। इस तरह करीब पांच हजार वीआईपी कम हो गए हैं।
नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि धर्म प्रेमियों के अनुरोध पर बी-1 से लेकर बी-4, सी-1 से लेकर सी-4 तथा डी-1 से लेकर डी-4 श्रेणी के पास जारी न करने का निर्णय लिया गया है।
पौने छह हजार सीटों वाले कोहिनूर मंच पर इन श्रेणियों के करीब पांच हजार पास जारी किए जाते थे। अब तक अति विशिष्ट अतिथियों को जारी होने वाले प्लेटिनम एवं ए श्रेणी के करीब एक हजार पास ही जारी किए जाएंगे। अन्य कार्यक्रमों के पासों के मामले में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।