फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   संगीत सोम का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है : बंसल

संगीत सोम का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है : बंसल

Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
संगीत सोम का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है : बंसल
संगीत सोम का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है : बंसल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि संगीत सोम अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। तभी वह अनर्गल बयानबाजी करके देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विवेक बंसल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोम ने माध्यमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण नहीं की है, क्योंकि पूर्व माध्यमिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक की इतिहास की किताबों में छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, अहिल्याबाई होल्कर, झांसी की रानी के साथ कई अन्य मराठा सरदारों की वीर गाथाओं का वर्णन किया गया है।
विज्ञापन


अब वे इन गाथाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करवाने की बात कहकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। ताजमहल हो या लालकिला, इन इमारतों का निर्माण कराने वाले बादशाह चाहे अकबर हों या शाहजहां, सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति निष्ठावान थे। उनके महलों में रहने वाली रानियों समेत सभी को अपने धर्म के अनुसार पूजा, इबादत करने की स्वतंत्रता थी। उनके महलों में मंदिर भी बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed