{"_id":"59dbd7614f1c1b86698b4ec9","slug":"131507579745-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भद्दे पोस्ट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भद्दे पोस्ट, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर भद्दे पोस्ट, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सोशल साइट्स फेसबुक-ट्विटर पर कट्टरपंथियों के बीच छिड़े वार और धर्म विशेष पर टिप्पणियों से आहत राष्ट्रीय ओलामा काउंसिल भड़क उठी है। काउंसिल ने सिविल लाइंस में तीन अकाउंटों की डिटेल देते हुए तहरीर दी, जिसमें राष्ट्रीय ओलामा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भद्दे शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय ओलामा काउंसिल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट इफ्राहीम चौधरी की तहरीर में कहा गया है कि रविवार दोपहर काउंसिल की बैठक महिला विंग की जिलाध्यक्ष हुमा चौधरी के आवास पर चल रही थी। इसी बीच ट्विटर पर ‘मैं भक्त हूं महाकाल का’ नाम के अकाउंट से आई पोस्ट को देखकर वह दंग रह गए। जिसमें काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशदी मदनी के नाम से एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में देश के बंटवारे के दौरान की गलतियां दोबारा न करने का उल्लेख था। कहा गया कि अब बिना बंटवारे के ही देश को इस्लामिक देश बनाया जाएगा। यह टिप्पणी ट्विटर पोस्ट में मदनी की ओर से बताई गई।
इस पोस्ट पर बाद में संतोष सिंह आजमगढ़ और डॉ. केके ओझा के फेसबुक व ट्विटर अकाउंट से भद्दे पोस्ट किए गए। इन लोगों ने यहां तक कहा कि ऐसे लोगों का नाश करना है, जबकि मदनी के नाम ये लिखा गया कंटेंट किसने लिखा है, इसकी हकीकत किसी को नहीं पता। चौधरी के अनुसार वह भारत के नागरिक हैं। इस तरह की पोस्ट से देश में गृह युद्ध के हालात पैदा हो रहे हैं। मदनी को बदनाम किया जा रहा है। इसलिए इन लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान के अनुसार पोस्ट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।