फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 हजार मजदूरों को मिलेगा मनरेगा में काम

15 हजार मजदूरों को मिलेगा मनरेगा में काम

Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
15 हजार मजदूरों को मिलेगा मनरेगा में काम
15 हजार श्रमिकों को मिलेगा मनरेगा में काम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एक साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चंडौस एवं अतरौली ब्लाक के 15 हजार मनरेगा श्रमिकों को काम मिल ही गया। ब्लाक स्तर से कार्य योजना बनने में देरी के चलते यह श्रमिक काम पाने के लिए तरस रहे थे।
यही नहीं इन ब्लाकों के गांवों में विकास कार्य भी ठप पड़े हुए थे। मनरेगा योजना में गांधी जयंती के अवसर पर हर साल दो अक्तूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार की जाती है।
विज्ञापन


लेकिन वित्तीय वर्ष 2016-17 में ब्लाक पदाधिकारियों एवं प्रशासन में चल रही खींचतान के चलते चंडौस एवं अतरौली ब्लाक में कार्ययोजना तो बन गई, लेकिन इसे स्वीकृति अब तक नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जिले में पहली बार निरीक्षण के लिए आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन ब्लाकों में काम शुरू न होने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उसके बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने आनन-फानन में कार्य योजना अनुमोदित कराकर काम शुरू करा दिया।


चंडौस एवं अतरौली ब्लाक में मनरेगा योजना का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द से जल्द विकास कार्य कराकर गांवों को समस्या से मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed