फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 tube well operators have not received salary for six months

नगर निगम: 13 नलकूप ऑपरेटर को छह महीने से नहीं मिला वेतन, बच्चों की नहीं दे पा रहे फीस, खाने के पड़े लाले

Fri, 20 Sep 2024 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

नगर निगम के अफसरों से वेतन के लिए अनुरोध कर चुके हैं, फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ है। जब तक जल निगम के अधीन नलकूप था, तब तक वेतन मिल जा रहा था। मगर जब से नगर निगम के जलकल विभाग में आए हैं, तब से वेतन को लाले हैं।

विज्ञापन
13 tube well operators have not received salary for six months
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम जल कल विभाग के 13 नलकूप ऑपरेटर को छह महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनके घर की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। वह बच्चों की फीस भी नहीं दे पाए हैं। उनके पास लगातार स्कूल प्रशासन से फोन आ रहे हैं। वेतन को लेकर नगर निगम के अफसरों से शिकायत की भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


जल निगम ने नगला मसानी, महेंद्र नगर कालीदह, भुजपुरा और मथुरा रोड पर नलकूप बनवाए थे, जिसे मार्च 2024 को नगर निगम के जलकल विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था। चारों इलाकों में नलकूप ऑपरेटर विष्णु कुमार, डाल चंद्र, जितेंद्र कुमार सारस्वत, भगवान सिंह, मानिक चंद्र, ओमप्रकाश, बिट्टू, जितेंद्र कुमार जैन, बबलू खान, शाहरुख, हनीफ, मुमताज अहमद, सूरज कुमार की तैनाती है, जिन्हें मार्च 2024 से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


फरवरी 2024 तक जल निगम ने उन्हें वेतन दिया था। नलकूप ऑपरेटर विष्णु कुमार ने बताया कि नगर निगम के अफसरों से वेतन के लिए अनुरोध कर चुके हैं, फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ है। जब तक जल निगम के अधीन नलकूप था, तब तक वेतन मिल जा रहा था। मगर जब से नगर निगम के जलकल विभाग में आए हैं, तब से वेतन को लाले हैं। बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रही है। राशन खरीदने के लिए भी दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप ऑपरेटरों की फाइल आ चुकी है। वह परेशान न हों। जल्द ही उन्हें वेतन मिल जाएगा।-पुष्पेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, जल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed