{"_id":"570eac004f1c1bd1644a6bd2","slug":"13-medals-won-by-the-full-host-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 पदकों से भरी मेजबान अलीगढ़ की झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 पदकों से भरी मेजबान अलीगढ़ की झोली
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप -2016 में अलीगढ़ भले ही चैंपियन नहीं बन सका लेकिन एथलीटों ने मेजबानी करते हुए दो गोल्ड मेडल के साथ 13 मेडल अपनी झोली में डाल दिए। पालेन्द्र और धनंजय ने बेस्ट एथलीटों में अपना नाम दर्ज कराकर यूपी की टीम में स्थान सुनिश्चित कर लिया है। इसमें पुरुष एथलीटों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और चार कांस्य पदक जीते। वहीं महिला एथलीटों ने एक सिल्वर मेडल और चार कांस्य पदक पर अपना नाम दर्ज कराया। बाराबंकी के रिषभ त्रिपाठी यूपी के सबसे तेज पुरुष धावक बने। वहीं महिला वर्ग में बरेली की गार्गी गंगवार को यह खिताब मिला है।
बुधवार को अलीगढ़ के अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह के बीच समापन हो गया। पुरुष वर्ग में बाराबंकी की टीम 37 प्वाइंट के साथ चैंपियन रही। महिला वर्ग में ओवरआल चैंपियन का ताज लखनऊ के सिर सजा। मेरठ के जितेन्द्र सिंह ने 67.35 मीटर जेवलिन थ्रो कर 916 प्वाइंट के साथ व्यक्तिगत चैंपियनशिप पुरुष की ताज पहन लिया। वहीं महिला वर्ग में यह सम्मान बाराबंकी की शभ्या पटेल को मिला को मिला। उन्होंने 894 प्वाइंट हासिल किए। 200 मीटर रेस उन्होंने 25.53 सेकेंड में पूरी की थी। अंतिम दिन के खेलों में लांग जंप में अलीगढ़ के चौधरी पालेन्द्र कुमार ने गोल्ड मेडल और धनंजय यादव ने 20 हजार मीटर वॉकिंग रेस 1:39.56.9 सेकेंड में पूरी कर गोल्ड मेडल जीता। अलीगढ़ के धर्मेेंद्र पंडित ने हाई जंप और एमएमयू के दुलाल शेख ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग की 4 गुणा 400 रिले रेस भी रोमांचकारी रही। इसमें लखनऊ की टीम ने 57.2 सेकेंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता। आगरा की टीम 59.6 सेकेंड से दूसरे स्थान पर रही। अलीगढ़ इस रेस में तीसरे स्थान पर रहा। अलीगढ़ की टीम ने 1.02.60 सेकेंड में यह रेस पूरी की।
पालेन्द्र डॉ. भारत अत्री मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित
समापन समारोह के दौरान एथलेटिक डे भी मनाया गया। इस मौके पर एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाले अलीगढ़ डीपीएस के छात्र पालेन्द्र कुमार को डॉ. भारत अत्री मेमोरियल ट्रॉफ ी से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि पालेन्द्र को यूपी एथलेटिक एसोसिएशन की ओर 25 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और ट्रैक शूट भी प्रदान किया गया। पालेन्द्र अब दिल्ली में आयोजित नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक डे पर पूर्व एथलीट अलीगढ़ के हीरा सिंह, इंटरनेशनल कोच राजाराम , बीके वाजपेयी चीफ कोच यूपी, नेशनल एथलीट और यूपी एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव साहिबे आलम, बी वरुण यूपीए के आफीसियल , ग्राउंड के टेकभनीकल एक्सपर्ट डा. पदम सिंह , इंटरनेशनल एथलीट नरेन्द्र कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डीपीएस ने दी पालेंद्र को बधाई
अलीगढ़। डीपीएस के छात्र गोल्ड मेडल विजेता पालेंद्र को चारों ओर से बधाई मिल रही हैं। पालेन्द्र के कोच जीशान अली ने बताया कि पिछले कई सालों से पालेंद्र ने दौड़ में अपनी पहचान बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नोर्थ जोन में 100 मीटर में गोल्ड लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। वहीं लम्बी कूद में भी पालेंद्र ने रिकॉर्ड बनाया है। रांची में पिछले साल पालेंद्र ने 100 मीटर में ं नेशनल रिकॉर्ड बनाकर अलीगढ़ को गौरवांवित किया था। कैमथल निवासी पालेंद्र अपनी जीत को कड़ी मेहनत व समर्पण के बाद ही हासिल मुकाम बताते हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय व विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों, शिक्षकों ने पालेंद्र को शुभकामनाएं दीं।