फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12800 students of BEd and 1200 students of law will give the exam

बीएड के 12800 और विधि के 1200 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 02 Sep 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
12800 students of BEd and 1200 students of law will give the exam
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की बीएड और विधि की परीक्षाएं तीन सितंबर से हो रही हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट भेज दी गई हैं। परीक्षा में बीएड के 12800 और विधि के 1200 विद्यार्थी शामिल होेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलीगढ़ के वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराऊ हाथरस को परीक्षा केेंद्र बनाया गया है। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट भेज दी गई हैं। सरकारी और शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed