फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   124 Covid Positive in aligarh today

कोरोना से दो लोगों की मौत, 124 संक्रमित, 186 स्वस्थ

Sun, 20 Sep 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
124 Covid Positive in aligarh today
कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 124 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि 186 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 7344 तक पहुंच गई है। 5725 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 2019 है।
विज्ञापन

तमोली पाड़ा निवासी 82 बुजुर्ग की शुक्रवार को तबियत खराब हुई थी। परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने कोरोना जांच कराने की बात कही। प्राइवेट लैब में जांच हुई और वह संक्रमित पाए गए। बुधवार को संक्रमितों की सूची में नाम शामिल होने के बावजूद बुजुर्ग के घर पर कंट्रोल रूम से कोई फोन नहीं पहुंचा और न ही स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए। आज तबियत खराब हुई तो बुजुर्ग पत्नी सहित परिवार के लोग निजी एंबुलेंस से लेकर जेएन मेडिकल जा रहे थे। रास्तें में उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दूसरी मौत नोएडा के एक अस्पताल में हुई है। 4 सितंबर को संक्रमित होने पर किशनपुर रामघाट रोड निवासी और मदारगेट के 57 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हुए थे। 7 सितंबर को तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह उनकी नोएडा के अस्पताल में मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर में नोएडा में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 124 नए लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। संक्रमितों में 10 लोग अंबेडकर कॉलोनी डोरीनगर, 6 लोग ग्रीन पार्क अपार्टमेंट एटा बाईपास, 4 लोग खुशहाल गढ़ी, 4 लोग नगला तुला और 4 लोग लालपुर इगलास के हैं। तुलसी रेजीडेंसी, एसवी कॉलेज आवास, पुरानी तहसील इगलास, जज कंपाउंड, सूर्य सरोवर, कमल स्ट्रीट रमेश विहार, नगर निगम, गूलर रोड, अशोक नगर के 2-2 लोग चपेट में आए हैं। संगम विहार गली नंबर 5, वाणिज्य कर विभाग कार्यालय, सफीना अपार्टमेंट, चेनडोला सुजानपुर के 3-3 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, जबकि परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
दीनदयाल से कोरोना मरीज फरार
अलीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से शनिवार को फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया है। वह अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में भर्ती था। मरीज के फरार होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दीनदयाल से आए दिन मरीजों के भागने की सूचना मिल रही है।

एल-1 अस्पताल का निरीक्षण
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल अनिता यादव ने छेरत स्थित एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के रसोई घर में जाकर भोजन चेक किया। इसके साथ ही वीडियो कॉल व फोन के माध्यम से मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रसोई घर के खाने से वह संतुष्ट थी। उन्होंने साफ-सफाई का इंतजाम और बेहतर करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed