फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हौसले की बदौलत दिव्यांग कनक ने पाया गोल्ड मेडल

हौसले की बदौलत दिव्यांग कनक ने पाया गोल्ड मेडल

Tue, 07 May 2019 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
हौसले की बदौलत दिव्यांग कनक ने पाया गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



हौसले जब बुलंद हो तो हर मंजिल मिल ही जाती है। भले ही मंजिल कितनी ही दूर और ऊंची क्यों न हो। यह कारनामा कर दिखाया है शेखा जलाली निवासी दिव्यांग कनक सिंह जादौन ने। उन्होंने पंजाब में आयोजित राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं कनक के मुताबिक उनका मजाक उड़ाने वाले दोस्तों व लोगों को इस मेडल से चौंकाया भी है।

कनक सिंह जादौन ने बताया कि वह पहले कभी जब घर से निकला करती थीं और दोस्त व मोहल्ले के बच्चे पूछा करते थे कि वह कहां जा रही हैं तो उनका जवाब हुआ करता था कि वह स्पोर्ट्स के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन



उन्हें राइफल शूटिंग अच्छी लगती है। इस पर उनका मजाक उड़ाया जाता था कि राइफल शूटिंग नहीं कर पाओगी। यहीं आराम से कुछ भी खेल लिया करो। लेकिन कनक ने हाल ही में पंजाब के एक विश्वविद्यालय में आयोति विस्तार पांच स्पाइरल कोर्ड इंजरी रीहैबिलिटेशन कांफ्रेंस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसे देखकर सभी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। कनक ने बताया कि वह अन्य प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed