{"_id":"5c647e35bdec220833204758","slug":"121550089781-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिरादित्य ने अलीगढ़ टीम को दिल्ली बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिरादित्य ने अलीगढ़ टीम को दिल्ली बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लखनऊ में कांग्रेस के रोड शो के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन शुरू हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13 फरवरी को अलीगढ़ लोकसभा के लिए यहां की टीम से बात करने को कहा था, लेकिन शाम तक अलीगढ़ का नंबर नहीं आया। हाथरस वालों से जरूर उन्होंने पूरा फीडबैक लिया।
अब अलीगढ़ वालों को दिल्ली तलब किया गया है। जल्द ही अलीगढ़ की टीम दिल्ली जाकर अपना पक्ष रखेगी। यहां के राजनीतिक समीकरण और जनता के मूड का फीडबैक लेने के बाद टिकट के दावेदाराें की हकीकत परखी जाएगी। इसके बाद टिकट वितरण शुरू होगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी इसी तरह से लोकसभावार समीक्षा कर रही हैं। लखनऊ से लौट रहे पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही दिल्ली में सिंधिया से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने भी टिकट के लिए अपना प्रोफाइल मुख्यालय को दे दिया है। अब फैसले का इंतजार है।