{"_id":"5c17fe1dbdec225697310b37","slug":"121545076253-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेडलर टेबल पर आज से दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेडलर टेबल पर आज से दिखाएंगे दम
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय महिला व पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो रही है।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे कमिश्नर अजय दीप सिंह करेंगे। 20 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत, युगल, टीम चैंपियनशिप में महिला व पुरुष 126-126 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता हिस्सा लेने के लिए आगरा, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, झांसी, देवीपाटन मंडल की टीमें आ गई हैं। देर रात तक लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या आ जाएंगी, जबकि बाकी मंडलों की टीमें सुबह तक रिपोर्ट करेंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चार नई टेबल टेनिस मंगाई गई। टेबल सहित अन्य खेल सामग्री के लिए कमिश्नर ने 17 लाख रुपये दिलवाने में अहम भूमिका अदा की।
प्रदेश में हैं 18 मंडल
अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, चित्रकूट, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, बरेली, मीरजापुर, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने संभाला कार्यभार
बंदायू से स्थानांतरित होकर आए जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सोमवार को अनिल कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। वे लॉन टेनिस के खिलाड़ी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के समक्ष नवागत क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर्राई।