फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विजयदशमी पर आरएसएस का शक्ति प्रदर्शन

विजयदशमी पर आरएसएस का शक्ति प्रदर्शन

Sat, 20 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विजयदशमी पर आरएसएस का शक्ति प्रदर्शन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा महानगर में शक्ति का प्रदर्शन किया गया। पहली बार एक साथ अलग-अलग 15 स्थानों पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएस एवं भाजपा सहित आरएसएस से जुड़े संगठनों के करीब ढ़ाई हजार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
आरएसएस की स्थापना विजयदशमी के दिन ही हुआ था। इसलिए यह दिन आरएसएस के छह प्रमुख उत्सों में शामिल है। महानगर में 15 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक वर्ग का आयोजन किया गया। पथ संचलन 8.45 बजे आरंभ हुआ और 10 बजे एक साथ संपन्न हुआ। केपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख मनीराम ने कहा कि आज शक्ति प्रदर्शन का दिन है। डॉ. केशव हेडगेवार ने आज ही के दिन 4-5 लोगों के बीच संघ की स्थापना की थी, जो आज दुनिया का सबसे प्रमुख स्वयं सेवी संगठन है। अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम को विभाग के संघ चालक राजकुमार, विभाग कार्यवाह ललित, विभाग प्रचारक जितेंद्र, बौद्धिक प्रमुख सुशील, भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय संयोजक गोपाल, महानगर कार्यवाह हेमेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर भुवेन कुमार, पवन, प्रीतम, योगेश, महेश कुमार, यतिन दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शिवाजीनगर के पथ संचलन के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान सैफी के नेतृत्व में देहली गेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शारिक कुरेशी, शाहिद शम्सी, नौशाद, जैनुद्दीन सैफी नईम, बबलू, आमिर खान, जहीर आबिद, डॉ. नबी हसन फैसल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों लोगों की सेवा कर रहे संघ के स्वयं सेवक
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 93 वें स्थापना दिवस पर मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के जौहराबाग स्थित कैंप कार्यालय पर संघ स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्ष मौहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि आज ही के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार संघ नामक एक पौधा लगाया था जो आज वट वृक्ष बनकर विश्व भर में करोड़ों लोगों की समाजसेवा कर रहा है। अजीमुददीन, ईरशाद अहमद, फराज वली, राहुल कुमार, राशिद, मौ. कामरान, शकील अहमद, प्रमोद कुमार, अब्बास आदि मौजूद थे।


भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प
अलीगढ़। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर विहिप के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, ऐसा संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया। गौरव शर्मा, जगवीर मिश्रा, झागेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल सिंह आर्य, सोनू वशिष्ठ, बबली उपाध्याय, गौरव पंडित, विशाल शर्मा, सुनील अग्रवाल, शुभ्रांत, नीरज, भोला ठाकुर, देव वर्मा, गोपाल, विशाल देशभक्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed