{"_id":"5ba54a44867a557ead23e7c6","slug":"121537559108-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला राजू में 1.20 करोड़ कीलागत से बनेगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला राजू में 1.20 करोड़ कीलागत से बनेगी गोशाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गोवंश को संरक्षित रखने के लिए बरौली के गांव नगला राजू और ग्वालरा के मध्य साढ़े चार हेक्टेयर भूमि पर गो रक्षा केंद्र स्थापित होगा। शासन ने 1.20 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस केंद्र के लिए पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपया रिलीज कर दिया है। निर्माण की जिम्मेदारी पैक्स फैड संस्था को दी गई है।
सड़कों पर मारी मारी फिरती गायों के संरक्षण के क्रम में बरौली विधानसभा क्षेत्र में गांव नगला राजू एवं गांव ग्वालरा के मध्य पड़ी चारागाह की भूमि पर गो रक्षा केंद्र बनने जा रहा है। 4.50 हेक्टेयर भूमि पर बनने जा रहे इस गो रक्षा केंद्र का प्रस्ताव बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने दिया था।
इसे शासन से मंजूरी मिल गई है। चीफ वेटरिनरी अफसर डॉ. केपी वार्ष्णेय ने बताया कि निर्माण की जिम्मेदारी पैक्स फैड संस्था को सौंपी गई है। संस्था ने गो रक्षा केंद्र निर्माण से पहले मृदा परीक्षण करा लिया है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन
ढाई हेक्टेयर भूमि पर होगी चारे की व्यवस्था
सीवीओ ने बताया कि गो रक्षा केंद्र में रहने वाली गायों के लिए गभाना स्टेशन के पास की 2.50 हेक्टेयर चारागाह की भूमि पर चारागाह विकसित किया जाएगा। इसमें उत्पन्न चारे से गायों का पोषण होगा।