फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब कैसे रोक लोगे डीएसओ साहब

अब कैसे रोक लोगे डीएसओ साहब

Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अब कैसे रोक लोगे डीएसओ साहब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अब कैसे रोक लोगे डीएसओ साहब। यह चुनौती है राशन माफिया की। जिसका पूर्ति विभाग ही नहीं प्रशासन के पास भी कोई जवाब नहीं है। राशन का अनाज खुर्द बुर्द करने के मामलों में लगातार कार्रवाई से आजिज आए राशन माफिया ने कालाबाजारी के तौर तरीके बदल दिए हैं। अब वे राशन डीलर या गोदाम से अनाज के रूप में गेहूं व चावल लेने के बजाय सीधे उपभोक्ता से ज्यादा दाम चुकाकर इन खाद्यान्नों को ले रहे हैं। पूर्ति विभाग द्वारा कराई गई गुप्त पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है।

यह है कालाबाजारी का नया फंडा
राशन माफिया टिर्री चालकों के माध्यम से दो रुपये किलो गेहूं एवं तीन रुपये किलो राशन के चावल लेने वाले उपभोक्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करते हैं। उनसे आठ से दस रुपये किलो के रेट से यह अनाज खरीद लिया जाता है। आढ़तिये इन टिर्री चालकों से थोक में यह माल 17 से 18 रुपये किलो में खरीद कर अपने प्राइवेट गोदामों में स्टोर कर लेते हैं। यानी कि उपभोक्ता भी खुश, टिर्री चालक भी और आढ़ती भी मौज में।
विज्ञापन


27 से 28 रुपये किलो में दिल्ली में सप्लाई
सूत्रों के मुताबिक आढ़तिया 17-18 रुपये किलो के हिसाब से खरीदे गए इस अनाज विशेष रूप से चावल को दिल्ली की मंडी में 27 से 28 रुपये किलो के रेट में बेच देते हैं। इस तरह करीब दस से बारह रुपये उनका मुनाफा हो जाता है और चेकिंग व कार्रवाई का डर भी नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिर्री चालकों द्वारा ऊंचे दामों में उपभोक्ताओं से सीधे गेहूं व चावल की खरीद का मामला प्रकाश में आया है, लेकिन मुश्किल यह है कि ऐसे मामलों में सीधे कार्रवाई करना संभव नहीं है। -नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed