फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रक्तदाता दिवस पर रैकेज, 105 शतक लगा

रक्तदाता दिवस पर रैकेज, 105 शतक लगा

Fri, 15 Jun 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
रक्तदाता दिवस पर रैकेज, 105 शतक लगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


43 डिग्री सेल्सियस तापमान, लू के थपेड़े और उमस भरी गर्मी के बीच विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के अवसर पर महादानियों (रक्तदाताओं) ने हौसले, जज्बे व उत्साह के साथ शतक ठोका और 105 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

गुरुवार को अमर उजाला द्वारा स्वास्थ्य विभाग व जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन जिला अस्पताल के सभागार में किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अजय कुमार सहानी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार सहानी ने कहा कि वह जब यहां पर पीएसपी में कमांडेंट रहे थे तब अमर उजाला के ही रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए आए थे। यह बहुत सुखद अहसास है कि एक बार फिर से वह ऐसे आयोजन का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि जितने भी लोग यहां पर रक्तदान के लिए आए हैं, वह सब बधाई के पात्र हैं। बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि रक्तदान करने वालों ने मानवता की सेवा की है। विशिष्ट अतिथि कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिविर में आकर रक्तदान किया और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके राजवंशी ने रक्तदान के विषय में व्याप्त गलत अवधारणाओं को दूर किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने महिलाओं में होने वाली रक्त की कमी कैसे दूर की जाए, इस पर जानकारी दी। एफएम रेडियो करंट इस अभियान में अमर उजाला के सहयोगी रहे।

रक्तदाताओं को दिए प्रशस्तिपत्र
आयोजन में सभी रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। रक्तदान आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समाजसेवी विनोद पांडेय की ओर से सभी रक्तदाताओं को छाछ का वितरण किया गया।

इन संस्थाओं का हुआ सम्मान
दुलारी सेवा समिति के नरेश भारती, बाबा दीप सिंह सेवा संस्थान, श्रीमती सुनहरा देवी ट्रस्ट, उड़ान सोसायटी, चाइल्ड लाइन संस्था, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, राष्ट्रीय युवा संघ इगलास, ज्ञान महाविद्यालय, ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन, एचडीएफसी बैंक, बालाजी सेवा समिति छर्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सावन कृपाल रुहानी मिशन, जेसीआई, हैंड फार हेल्प, संत निरंकारी मिशन, क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा गभाना, सर्व शक्ति सेवा संस्थान, उम्मीद सामाजिक संस्था, स्वामी हर्षानंद, सिंधी युवा संगठन, किरन सोसायटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी, रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड, शुभम हास्पिटल सारसौल, लेखपाल सिंह, नागरिक चेतना समिति, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, स्वर साधना संस्था।


यह भी रहे मौजूद
- फैज मोहम्मद, पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा, समाज सेवी राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, भाजपा नेता नरेंद्र पचौरी, जीवन किशोर वार्ष्णेय, ठा. आनंद पाल सिंह, अशोक शर्मा जेल रोड, हरि बाबू बघेल, डॉ. निशित शर्मा, लवली चौहान, शिवदत्त शर्मा पप्पू, अजय सिंह, क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, बुद्ध प्रिय आनंद, डॉ. ललित उपाध्याय, डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, संजीव कुमार एडवोकेट, यतिंद्र पाल सिंह, प्रीती गुप्ता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed