फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गब्बर की दहाड़ से बकाया वसूल रहा बिजली विभाग

गब्बर की दहाड़ से बकाया वसूल रहा बिजली विभाग

Tue, 23 Jan 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
गब्बर की दहाड़ से बकाया वसूल रहा बिजली विभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बकाएदारों से बिजली का बिल वसूलने के लिए अब बिजली विभाग ने गब्बर सिंह की आवाज का सहारा लिया है। साथ ही इस आवाज के साथ सन 1992 में आई फिल्म रंग के एक गीत ‘और बिजली चली जाए, अंधेरा ही अंधेरा हो’ का भी आकर्षण जोड़ा गया है। इस आडियो क्लिप को हर बकाएदार के पास भेजा जा रहा है। जिससे उसको बकाया बिल जमा करने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित किया जा सके।

आडियो क्लिप कुछ इस प्रकार है कि फिल्म रंग के गीतों के बोल शुरू होते हैं। ‘हम तुम पिक्चर देख रहे हों किसी थिएटर के अंदर और बिजली चली जाए, अंधेरा ही अंधेरा हो’।
विज्ञापन


इसके बाद गब्बर सिंह की आवाज पार्श्व से उभरती है जिसमें कहा जाता है कि अरे सभी लोग सुन लो। जिनका भी दो हजार रुपये से ज्यादा बिजली का बिल बकाया है, वह उसे जल्द से जल्द जमा कर दे। नहीं तो उसकी बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद फिर से फिल्म रंग का गीत शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गीत के प्रत्येक अंतरे में ऐसी स्थिति की बयानी की गई है जिसमें बिजली चली जाती है और उसके बाद असहज स्थिति बन जाती है। इस तरह बिजली विभाग उपभोक्ता को यह बताने का प्रयास कर रहा है कि बिजली चली जाने पर क्या होता है? इससे बचने के लिए वह अपना बकाया बिल तुरंत ही जमा कर दें।


बिजली उपभोक्ता अपना बकया जमा कर दे , हमें उससे कोई शिकायत नहीं है। यह आडियो क्लिप इसलिए भी बनाई गई है जिससे उपभोक्ता का ध्यान आकर्षित हो और हल्के फुल्के अंदाज में उस तक बात भी पहुंच जाए।
- कर्मवीर सिंह, एसडीओ बारहद्वारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed