फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   38वीं बटालियन अलीगढ़ और 9वीं मुरादाबाद में खिताबी जंग

38वीं बटालियन अलीगढ़ और 9वीं मुरादाबाद में खिताबी जंग

Fri, 03 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
38वीं बटालियन अलीगढ़ और 9वीं मुरादाबाद में खिताबी जंग
38वीं बटालियन अलीगढ़ और 9वीं मुरादाबाद के बीच खिताबी जंग
विज्ञापन


ब्यूरो अमर उजाला अलीगढ़।

पीएसी 38वीं वाहिनी में चल रही 19वीं अंतरवाहिनी पीएससी पश्चिम जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल 38वीं बटालियन अलीगढ़ और 9वीं मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से यह फाइनल मैच शुरू होगा।

गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में 23वीं बटालियन मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान के फैसले को 38वीं बटालियन अलीगढ़ के गेंदबाज विमल ने गलत साबित कर दिया। जब विनय (6 रन) को आउट कर दिया। संजय ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली। इनके अलावा दूसरे बल्लेबाजों बल्ला नहीं चला। पूरी पूरी टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई। राघवेंद्र ने चार विकेट झटककर मुरादाबाद बटालियन की कमर तोड़ दी। जवाब में उतरी अलीगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन रन पर दो विकेट गिर गए। मगर दूसरे छोर पर दरवेश टिके रहे। उनकी 53 रन की संघर्षपूर्ण पारी से अलीगढ़ ने मुरादाबाद को चार विकेट से हरा दिया। बंटी व हरेंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में 28वीं बटालियन इटावा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहला विकेट नौ रन के योग पर गिरा। दीपक के (46 रन) व संजय के (16 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज करिश्मा नहीं दिखा सका। नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। पूरी टीम 113 रन पर सिमट गई। राहुल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 9वीं बटालियन मुरादाबाद को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। इमरान खान (28 रन) व अतुल (23 रन) की बदौलत टीम ने 116 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर 38वीं पीएसी वाहिनी अलीगढ़ के कमांडेंट अनीस अहमद अंसारी, 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के कमांडेंट संजय सिंह, उप सेनानायक राम नयन यादव, उप सेनानायक प्रेमचंद्र 45वीं वाहिनी, सहायक सेनानायक श्यौदान सिंह, देश दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed