फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में दस ओडीएफ ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र

अलीगढ़ में दस ओडीएफ ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र

Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में दस ओडीएफ ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र
दस ओडीएफ ग्राम पंचायतों को प्रमाणपत्र
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

नुमाइश ग्राउंड कृष्णांजलि नाट्यशाला में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के समापन अवसर पर जिले की ओडीएफ घोषित दस ग्राम पंचायतों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए तो दस दिव्यांगों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र व ब्लाइंड स्टिक आदि बांटे गए।

इस अवसर पर मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि पं. उपाध्याय के आदर्श, विचार एवं उनके द्वारा अंत्योदय के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा लेते हुए गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांव का खुले से शौच मुक्त किया जाना है। इसका दारोमदार ग्राम प्रधानों पर है। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2017-18 के 10 ओडीएफ ग्राम पंचायतों को सम्मानित करते हुए वहां के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ती प्रमाण पत्र वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाणपत्र पाने वाले प्रधानों का ब्यौरा
लोधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत वीनूपुर के प्रधान सुभाष शर्मा, अलाहपुर गठिया ग्राम पंचायत की प्रधान रंजना देवी, अटलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान ब्रिजेश कुमार, ब्लॉक इगलास के ग्राम पंचायत नगला चूरा के प्रधान हरिओम सिंह, ब्लॉक अतरौली के ग्राम पंचायत इज्जतपुर निसारपुर की प्रधान रजनी उपाध्याय, ब्लॉक अकराबाद की ग्राम पंचायत खेड़ा नारायन सिंह की प्रधान राधा देवी, ब्लॉक गोंडा के ग्राम पंचायत नगला माधो की प्रधान सुखवीरी देवी, ब्लॉक टप्पल के ग्राम पंचायत रसूलपुर की प्रधान अनीता देवी तथा ब्लॉक खैर के ग्राम पंचायत चौछाना की प्रधान सुनीता देवी शामिल हैं।


इस अवसर पर अन्य कलाकारों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी प्रस्तुतियां दी। सीडीओ दिनेश चंद्र ने सभी का आभार जताया। संचालन नीलम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed