फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कोलकाता पुलिस के आने की अफवाह से भाजपाई हलकान..

कोलकाता पुलिस के आने की अफवाह से भाजपाई हलकान..

Sat, 16 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस के आने की अफवाह से भाजपाई हलकान..
कोलकाता पुलिस के आने की अफवाह से भाजपाई हलकान
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए विवादित टिप्पणी करने पर सुर्खियों में आए भाजयुमो नेता योगेश वार्ष्णेय की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस के आने की सूचना पर शुक्रवार को खलबली मच गई। सुबह-सुबह भाजपा, आरएसएस, विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी गांधी नगर स्थित योगेश वार्ष्णेय के आवास पर पहुंच गए, लेकिन बाद में यह सूचना केवल अफवाह साबित हुई।

कुछ दिनों पहले एक मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए योगेश वार्ष्णेय ने विवादित टिप्पणी कर दी थी। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामफूल उपाध्याय ने योगेश वार्ष्णेय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


बाद में कोलकाता पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया। हालांकि योगेश वार्ष्णेय को बाद में स्थानीय न्यायालय से जमानत भी मिल गई थी। शुक्रवार को अचानक अफवाह उड़ी कि कोलकाता की पुलिस का एक दल योगेश वार्ष्णेय के घर पर उन्हें गिरफ्तार करने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा और उसके अन्य संगठनों के पदाधिकारी योगेश के घर पर इकट्ठा हो गए। यहां पर पता चला कि कोई पुलिस नहीं आई है। कुछ लोगों ने इसे योगेश के प्रचार पाने का स्टंट भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed