{"_id":"596e6ae84f1c1b6b168b47fd","slug":"121500408552-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम कर रहे किसानों को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर काम कर रहे किसानों को बंधक बनाकर लूट
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर काम कर रहे किसानों को बंधक बनाकर लूट
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़
खेत पर दो चाचाओें को बंधक बनाकर बदमाशों ने भतीजे से घर से नगदी, जेवर मंगाए और फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
बन्नादेवी थानाक्षेत्र के बरौला जाफराबाद निवासी राकेश पुत्र चरन सिंह अपने चाचा संतोष के साथ सोमवार रात खेत में पानी लगा रहा था। अचानक वहां तमंचे व चाकू से लैस करीब सात बदमाश आ धमके। राकेश और संतोष को बंधक बना लिया और कहा कि कॉल करके अपने घर से किसी को बुलाए। राकेश ने घर फोन किया, तो उसका दूसरा चाचा बलवीर वहां आ गया। बदमाशों ने उसे भी मारापीटा और बंधक बना लिया।
फिर संतोष से कहा कि घर जाकर जेवरात व नगदी लेकर आए, वरना उसके चाचाओं को मौत के घाट उतार देंगे। संतोष घर जाकर करीब दो लाख के जेवरात और पांच हजार रुपये ले आया। सारा माल लेकर बदमाश फरार हो गए। इन तीनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। थाने में तहरीर दी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले बदमाशों ने इसी तरह भुकरावली के पास वारदात को अंजाम दिया था।