फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhan and BDC byelection hend on first July

तीन प्रधान और पांच बीडीसी का उपचुनाव एक जुलाई को

Thu, 15 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and BDC byelection hend on first July
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में रिक्त पड़े तीन प्रधान एवं पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर उपचुनाव के लिए मतदान एक जुलाई को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन 20 जून को होंगे। तीन जुलाई को मतगणना होगी।

जिले में बिजौली ब्लाक की ग्राम पंचायत पीढ़ौल महमूदपुर ओबीसी, जवां बलाक की ग्राम पंचायत काजिमपुर ओबीसी, अकराबाद की ग्राम पंचायत कसेरी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में टप्पल की ग्राम पंचायत स्यारौल में वार्ड 14 अनारक्षित, गंगीरी में ग्राम पंचायत पिपलोई के वार्ड 35 अनुसूचित जाति, खैर की ग्राम पंचायत गौमत के वार्ड 84 अनारक्षित, अतरौली की ग्राम पंचायत जिरौली धूमसिंह के वार्ड 57 ओबीसी तथा अकराबाद की ग्राम पंचायत बिस्तौली के वार्ड 36 महिला सीट पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम

20 जून- सुबह दस से चार बजे तक नामांकन
22 जून- सुबह दस बजे से नामांकनों की जांच
24 जून- सुबह दस से तीन बजे तक नाम वापसी
दोपहर तीन बजे से प्रतीक चिन्ह आवंटन
एक जुलाई- सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान
तीन जुलाई- सुबह आठ बजे से मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed