{"_id":"5939a0104f1c1ba54f8b45ab","slug":"121496948752-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का खाका खींचा
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
डीएम अमित कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, उद्योग-व्यापार एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और जागरूक लोगों से योग दिवस में सहभागिता करने की अपील की है।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेते हुए डीएम ने कहा कि 21 जून को तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले में योग कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक को नोडल अधिकारी नामित किया है। डीएम ने कहा कि जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम्य स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी योग दिवस में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समूचे जिले में 21 जून को सुबह सात बजे से सुबह आठ बजे तक योग का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर योग दिवस का आयोजन डीआरबी इंटर कालेज में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर का कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया जाएगा।
सासनी में तहसील एवं ब्लॉक स्तर का योग दिवस का आयोजन एक साथ केएल जैन इंटर कालेज में किया जाएगा। सिकंदराराऊ में तहसील एवं ब्लॉक स्तर का योग दिवस का आयोजन एक साथ आर्य कन्या इंटर कालेज सिकंदराराऊ, सादाबाद में सादाबाद इंटर कॉलेज में होगा।
उन्होंने बताया कि हसायन में योग दिवस का आयोजन विकास खंड स्तर पर हनुमान इंटर कॉलेज हसायन, सहपऊ में योग दिवस का आयोजन विकास खंड स्तर पर एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ तथा ब्लॉक मुरसान में योग दिवस का आयोजन विकास खंड स्तर पर जीएसएएस इंटर कालेज मुरसान में आयोजित किया जाएगा। एडीएम ने योग दिवस पर यातायात, मंच, बैनर, टेंट, बैनर, ध्वनि विस्तारक यंत्र, साज-सज्जा, पेयजल, चिकित्सा-एंबुलेंस, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी आदि की समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह यथासंभव सफेद ट्रैक सूट अथवा अन्य उपयुक्त सफेद रंग के कपडे़ पहनकर योग दिवस में शामिल हों।
डीआईओएस ने बताया कि योग दिवस पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रशिक्षक योग कराएंगे। उन्होंने कहा कि योग दिवस में सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, इंटर एवं डिग्री कॉलेजों के छात्र, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स आदि भाग लेंगे। बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम जयप्रकाश, अमिताभ यादव, अंजुम बी, ज्योत्सना बंधु, उपायुक्त मनरेगा धर्मेंद्र यादव, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, एनआईसी प्रभारी सोमेश अग्रवाल, एआर को-ऑपरेटिव उदयभानु सिंह, एएमए हरमीक सिंह, डीओ श्वेता सैनी, सभी तहसीलदार, बीडीओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।