फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   120 students destined open doors

120 छात्रों के खुले किस्मत के दरवाजे

Mon, 04 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
120 students destined open doors
शबीहा के प्लास्टर पर हस्ताक्षर करते हुए टीपीओ साद हमीद। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 एएमयू में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल जॉब फेयर के अंतिम दिन शाम तक करीब 120 छात्र-छात्राओं के कैरियर के दरवाजे खुल गए हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद देश-विदेश के कंपनियों में करीब 250 से 300 छात्र-छात्राओं के चयन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एएमयू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने बताया कि जॉब फेयर में देश-विदेश की करीब 35 कंपनियां शामिल हुई। अभी तक 120 छात्र-छात्राओं का चयन हो चुका है। इंटरव्यू एवं अन्य प्रक्रियाएं अभी चल रही हैं। दो-तीन दिन में प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद करीब 250 से 300 छात्र-छात्राओं का चयन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एएमयू में दो दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन 2 एवं 3 अप्रैल को किया गया। करीब 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था।

पैर टूटने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत
सोनभद्र निवासी शबीहा मल्लापुरम केंद्र से एमबीए कर रही है।कंपनी शाफ्ट नाईस एवं कैपिटल के फर्स्ट राउंड में उनका चयन हो गया है। शुक्रवार को जॉब फेयर में शामिल होने आ रही थी। वीसी लॉज के सामने के स्पीड ब्रेकर पर रिक्शा उछलने के कारण वह गिर पड़ी। पैर में फ्रैक्चर के बाद प्लास्टर लगा दिया गया है। फिर भी इंटरव्यू देने पहुंच गई। टीपीओ साद हमीद छात्रा की हिम्मत को सलाम करते हुए उसके प्लास्टर पर अपने हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed