फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 robbed brides took away jewelery and cash worth more than Rs 30 lakh on the night of Karva Chauth

अलीगढ़ में करवा चौथ की रात बड़ा कांड: बिहार से आईं 12 दुल्हनें, 30 लाख से ज्यादा के जेवरात-नकदी लेकर हुईं फरार

Mon, 13 Oct 2025 04:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Oct 2025 04:49 AM IST
सार

10 अक्तूबर को इन सभी की शादियां हो गईं। क्योंकि उसी दिन करवा चौथ भी था लिहाजा सभी दुल्हनों ने ससुरालियों द्वारा भेंट किए गए जेवरात पहने। महंगी-महंगी साड़ियां सभी को दी की गईं थीं। इन सभी ने करवा चौथ का व्रत भी रखा था। रात को चांद देखकर व्रत का परायण किया।

विज्ञापन
12 robbed brides took away jewelery and cash worth more than Rs 30 lakh on the night of Karva Chauth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बिहार से आकर 12 युवकों की दुल्हन बनीं युवतियां करवा चौथ का पूजन करने के बाद जेवरात और नगदी लेकर गायब हो गईं हैं। अभी तक चार परिवारों ने तो मुकदमे लिखवा दिए हैं जबकि बाकी आठ भी पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस की जांच में अभी तक जो सामने आया है उसके मुताबिक यह तीस लाख से अधिक का माल उड़ा ले गईं हैं। अब पुलिस टीम को बिहार भेजा जा रहा है। नौ अक्तूबर को इगलास कस्बे में बिहार से आईं 12 युवतियों के रिश्ते अलीगढ़ और इगलास क्षेत्र के युवकों से कराए गए थे।

विज्ञापन

सभी ने करवा चौथ का व्रत भी रखा था
दस अक्तूबर को इन सभी की शादियां हो गईं। क्योंकि उसी दिन करवा चौथ भी था लिहाजा सभी दुल्हनों ने ससुरालियों द्वारा भेंट किए गए जेवरात पहने। महंगी-महंगी साड़ियां सभी को दी की गईं थीं। इन सभी ने करवा चौथ का व्रत भी रखा था। रात को चांद देखकर व्रत का परायण किया। घरों में पकवान बनाए गए। इगलास के तीन और अलीगढ़ शहर के एक परिवार द्वारा जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसमें कहा गया है कि खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। उनकी आंख सुबह को ही खुली। उस समय घर पर न तो दुल्हन ही थी और न उसे दिए गए जेवरात।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती 4 लाख कैश व छह लाख के जेवरात किए साफ
सासनी गेट के निहाल शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनके बेटे प्रतीक से शादी करने वाली युवती घर से 4 लाख रुपये का कैश और छह लाख रुपये से अधिक के जेवरात ले गई है। वहीं इगलास के मुहल्ला कैलाश नगर के वीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे प्रेमवीर से शादी करने वाली दुल्हन दो लाख के जेवरात लेकर गायब हो गई। भौंरा गौरवा के प्रवीन उर्फ कालू और रनवीर उर्फ नैहना ने दर्ज कराए मुकदमे में दो- दो लाख के जेवरात ले जाने की बात कही है। अभी मुकदमे चार परिवारों की तरफ से दर्ज कराए गए हैं। वहीं पुलिस जांच में अन्य आठ परिवारों से भी दो-दो लाख रुपये के जेवरात ले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को दर्ज हुए पहले मुकदमे में नामजद इगलास निवासी मुकेश की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। यह महिला बिहार की है। इससे पूछताछ कर भागीं लुटेरी दुल्हनों के पते, मोबाइल नंबर, भागने के ठिकानों आदि के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उसी आधार पर आज एक टीम बिहार भेजी जाएगी। बिचौलिये की भी तलाश की जा रही है। - मयंक पाठक, सीओ प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed