फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 people found corona positive faimly of sarafa trader

सराफा कारोबारी के परिवार के संक्रमितों की संख्या 12 पहुंची

Tue, 19 May 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
12 people found corona positive faimly of sarafa trader
कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके सराफा एवं रियल स्टेट कारोबारी के परिवार से 12 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में सराफा कारोबारी के भाई एवं उनकी पत्नी संक्रमित पाई गई हैं। इससे पूर्व दिवंगत सराफा कारोबारी की पत्नी, उनके दोनों बेटे एवं उनकी पत्नी तथा एक बच्चा संक्रमित पाए गए थे। सराफा कारोबारी की मृत्यु 12 मई को हुई थी।
मृत्यु के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अतिरिक्त सराफा कारोबारी के लखनऊ में रहने वाले भाई, उनकी पत्नी एवं बेटा संक्रमित पाए गए थे। सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि सराफा कारोबारी के संपर्क के 60 से अधिक लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। अभी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अतिरिक्त कोरोना से जान गंवा चुके गंभीरपुरा के हार्डवेयर कारोबारी के घर व संपर्क के 64 लोगों का नमूना लिया गया है। अवंतिका फेस वन निवासी दवा कारोबारी आदि के संपर्क लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में करीब 1100 नमूने की रिपोर्ट पेडिंग है।
विज्ञापन

सराफा परिवार के छह लोग दिल्ली गए उपचार कराने
अलीगढ़। कोरोना वायरस से संक्रमित आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी के सराफा कारोबारी परिवार के छह लोग अपना उपचार कराने दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अतरौली के कोविड-19 हॉस्पिटल में रखा गया था। परिवार के छह में से चार सदस्यों को एसी कमरे मिले थे। लिखित में मांग करने के बाद उन्हें दिल्ली में उपचार कराने जाने के लिए अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed