फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 girls of Madhya Pradesh hostage in room for three days by pretending to get work in Delhi

हाथरस: मध्यप्रदेश की 12 लड़कियों को दिल्ली में काम दिलाने का झांसा देकर तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाया

Sun, 11 Oct 2020 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Oct 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
12 girls of Madhya Pradesh hostage in room for three days by pretending to get work in Delhi
Hathras police - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिले में मानव तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी देश की राजधानी दिल्ली में काम दिलाने का झांसा देकर 12 नाबालिग लड़कियों को हाथरस लाया और यहां बस स्टैंड के पास एक कमरे में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। 
विज्ञापन


आरोपी पर शक होने पर नाबालिग लड़कियां भाग निकलीं। शनिवार रात एक लड़की रोते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर बैठी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र साढ़े 17 साल है। वह मध्य प्रदेश के जिला मंडला के ग्राम डोंगर की रहने वाली है। लड़की ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसके गांव में परिजनों की सहमति से गांव की करीब 12 लड़कियों को एक व्यक्ति सिलाई कढ़ाई का काम सिखाने का कहकर दिल्ली ले जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में इन लड़कियों को किसी बस स्टैंड के पास कमरा किराए पर लेकर उन्हें रखा गया था। ( जिले का नाम लडकी बता नही पा रही है)। तीन दिन पहले इन लड़कियों को उस व्यक्ति पर कुछ शक हुआ तो वे वहां से भाग निकली। 

लड़की ने बताया है कि वह पिछले 2-3 दिन से चलते हुए कल हाथरस पहुंची है, जब वह बस स्टैंड पर बैठी थी तो पुलिस को किसी ने यह सूचना दी। इस लड़की से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह थाना मोहगांव क्षेत्र जिला मंडला की रहने वाली है। 

इनके परिजनों से संपर्क किया गया है, लड़की के पिता एमपी रोडवेज में ड्राइवर है। इनके परिजनों को बुला लिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस से भी सम्पर्क कर पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed