{"_id":"60a2b94b8ebc3e8dbb659c64","slug":"12-dead-including-contract-doctor-posted-on-phc-city-office-news-ali263338957","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी पर तैनात संविदा डॉक्टर समेत 12 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी पर तैनात संविदा डॉक्टर समेत 12 की मौत
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को पला साहिबाबाद पीएचसी पर संविदा पर तैनात डॉक्टर समेत 12 लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो गई। वहीं माधवी डायग्नोसिस लैब के डॉक्टर की दिल्ली और डीएमओ के भाई की आगरा में मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार, कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। सोमवार को 81 नए केस मिले तो 294 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक की मौतों का आंकड़ा 101 हो गया है।
पला साहिबाबाद पीएचसी पर संविदा पर तैनात 62 वर्षीय डॉक्टर राजवीर की दीनदयाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संदिग्ध बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर अतरौली में तैनात डॉ पंकज मिश्रा की स्वर्ण जयंती नगर निवासी माता जी समेत दीनदयाल अस्पताल में 10 लोगों की बीमारी से मौत हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के बड़े भाई की बीमारी से आगरा में मौत हो गई। माधवी डायग्नोस्टिक लैब के डॉ अनिल की दिल्ली में मौत हुई है। वह वरुण हॉस्पिटल में भर्ती थे। यहां से उन्हें दिल्ली के मेंदांता अस्पताल भेजा गया था।
सोमवार को 87 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2169 हो गई है। अब तक कुल 20513 मरीज मिले हैं। 284 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक 18538 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को हुई 5335 जांच मिलाकर अब तक 8.31 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने व सुरक्षित रहने की अपील की है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में ब्लैक फंगस से ग्रसित मिला अलीगढ़ का व्यक्ति
फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती अलीगढ़ जिले का एक व्यक्ति ब्लैक फंगस से ग्रसित मिला है। मरीज छह मई को कोरोना संक्रमित हुआ था। निगेटिव होने के बाद उसने फरीदाबाद के निजी अस्पताल में जांच कराई थी। उसके साइनस में म्यूकॉरमाइकोसिस इंफेक्शन बताया गया है। सीएमओ ने इसे बाहरी केस बताकर किनारा कर लिया है।