फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 children orphaned by Corona will get ten lakh rupees

अलीगढ़ः कोरोना से अनाथ हुए 12 बच्चों को मिलेंगे दस-दस लाख रुपये

Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 children orphaned by Corona will get ten lakh rupees
स्मिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी से अपने माता-पिता (दोनों) को गंवा चुके जिले के 12 बच्चों को प्रधानमंत्री केयर्स फंड से 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, माता या पिता में से एक को गंवाने वाले 248 बच्चों को चार-चार हजार रुपये प्रति माह का गुजारा भत्ता मिलेगा। जिला प्रोबेशन विभाग ने इन बच्चों को गुजारा भत्ते की किस्त देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जिले में 260 बच्चे अनाथ हुए थे। इनमें से 12 बच्चे ऐसे थे, जिनके माता व पिता महामारी की चपेट में आकर काल का ग्रास बन गए थे। केंद्र सरकार ने ऐसे बच्चों को दस-दस लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि 248 बच्चे ऐसे थे, जिनके पिता या माता में से एक की कोरोना से मौत हो गई थी। इन बच्चों को चार-चार हजार रुपये प्रति माह रुपया देने का प्रावधान किया है। इनमें से 248 बच्चों को प्रथम किस्त का पैसा जुलाई से मिलना शुरू हो गया है। 140 बच्चों को द्वितीय किस्त का पैसा भी मिल चुका है।
विज्ञापन

अन्य बीमारियों से अनाथ बच्चों को भी मिलेगी सहायता
डेंगू समेत अन्य बीमारियों से अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य योजना लागू की है। इस योजना के तहत एक परिवार के अनाथ दो बच्चों को 250-250 रुपये प्रति माह स्नातक होने तक दिए जाने का प्रावधान है। योजना में शामिल लाभार्थियों की आर्थिक आय तीन लाख रुपये वार्षिक होनी चाहिए। अब तक योजना में 100 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed