{"_id":"5cb63a22bdec22142f01c271","slug":"11555446306-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से मौसम बदला, बिजली ठप हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से मौसम बदला, बिजली ठप हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सोमवार देर रात के बाद मंगलवार की रात को भी आई आंधी और बूंदाबांदी से तपती गर्मी से तो कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन शहर और देहात दोनों ही स्थानों पर बिजली आपूर्ति चरमरा कर रह गई। हालांकि अधिकांश जगह पहले ही एहतियातन लाइन को बंद कर दिया गया था।
सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। सोमवार की देर रात मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होने लगी। इससे पारा तेजी से नीचे आया और गर्मी से राहत मिली। मंगलवार की रात को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। इसके चलते सारसौल, बारहद्वारी, गांधी पार्क, हाथरस अड्डा बिजली घरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी खैर और अतरौली में भी कई स्थानों पर आपूर्ति में व्यवधान पड़ा। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां तारों पर गिर गई। अधिकांश बिजली घरों को एहतियातन बंद कर दिया गया था।
दूसरी ओर आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और पारा करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।