फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा की कमल संदेश यात्रा का भव्य समापन

भाजपा की कमल संदेश यात्रा का भव्य समापन

Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की कमल संदेश यात्रा का भव्य समापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक से पंद्रह दिसंबर तक आयोजित भाजपा की कमल संदेश यात्रा ने शनिवार को विराम ले लिया। करीब एक पखवाड़े से चल रही यात्रा के दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने द्वार-द्वार जाकर आम जनमानस को पार्टी की योजनाओं और नीति की जानकारी दी।

यात्रा के समापन के अवसर पर शनिवार को विष्णु पुरी मंडल के वार्ड 64 में महानगर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में महानगर प्रभारी व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह, मंत्री राजीव शर्मा, सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, संदीप चाणक्य, जगदीश महाजन, संगीता वार्ष्णेय, प्रदीप गांधी, अनिल सेंगर, क्षेत्रीय पार्षद दिनेश गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, रश्मि पंकज, संजय पंडित, उदय वीर सिंह लोधी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता रहे। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


रघुवीरपुरी मंडल के अंतर्गत वार्ड 13 हनुमान धर्मशाला से शुरू हुई यात्रा में मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा और पार्षद पूरन सिंह दिवाकर मौजूद रहे। पदयात्रा भ्रमण करते हुए सुरक्षा विहार कालोनी पहुंची। यहां इगलास विधायक राजवीर सिंह दिलेर ने अपने आवास पद यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओपी लाला, महानगर मंत्री अश्वनी कुमार, मंत्री सुंदर लाल सोनकर, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रघुवीरपुरी मंडल के वार्ड 48 शिवपुरी के शिव शनि मंदिर से शुरू होकर सभी गलियों में घूमती हुई महेश चंद शर्मा जी के घर पर संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा ने किया। उनके साथ पूनम बजाज, मंडल अध्यक्ष ओपी लाला, निरतुल भार्गव, मंडल महामंत्री सुभाष सुभानु, आदित्य सोनकर, मंडल मीडिया प्रभारी अरविंद चौहान, मंडल सह संयोजक नरेंद्र व्यास महिला मोर्चा से मंडल अध्यक्ष रीना उपाध्याय मौजूद थे।


विष्णु पुरी मंडल वार्ड. 64 में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व अलीगढ़ जिला प्रभारी धर्मवीर प्रजापति व सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर, रामसखी कठेरिया, ठाकुर श्योराज सिंह, पार्षद दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जगदीश महाजन, मंडल उपाध्यक्ष अमित राघव महामंत्री प्रदीप गांधी, महामंत्री मनोज पप्पू ने घर घर संपर्क कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दी।

छर्रा में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, ज़िलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला मंत्री रोहिताश वर्मा, ब्रज क्षेत्र मंत्री हेमंत राजपूत ने जन संपर्क किया। साथा ग्राम में मुख्य अतिथि अनिल राना तथा बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजना लागू की हैं। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, उज्जला योजना में गैस के कनेक्शन, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान आदि योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक केशव देव हरियाणा, पूर्व विधायक सतपाल सिंह, भूपेश बघेल, शिव नारायण शर्मा, रघुराज सिंह, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, राकेश सिंह, रामजीलाल, राजेंद्र सिंह, राकेश भारद्वाज आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed