{"_id":"5b7b22fd42c7924661544111","slug":"11534796541-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 इंच वाली बातों के कारण ही शहीद हुआ है दलवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 इंच वाली बातों के कारण ही शहीद हुआ है दलवीर
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोधा ब्लॉक के मूसेपुर गांव में सेना के जवान दलवीर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें नाज है कि किसान के बेटे ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
हम ऐसे बहादुर जांबाज को नमन करते हैं। परमात्मा से दुआ करते हैं कि उसकी आत्मा को शांति दे और उसके वृद्ध मां बाप और परिवार को जवान की शहादत को बर्दास्त करने की शक्ति मिले।
उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और उनके 56 इंच के सीने से निकली हुई बड़ी-बड़ी बातों के परिणामस्वरूप ही दलवीर शहीद हुआ है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आज तक 832 सेना के जवानों ने सीमाओं पर अपनी कुर्बानी दी है। लेकिन पीएम विदेशी दौरों के अलावा कोई समाधान निकाल नहीं सके हैं। उनके साथ रजत शर्मा, गिरवर शर्मा आदि भी मौजूद रहे।