फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहरी लोग ज्यादा आ रहे प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में

शहरी लोग ज्यादा आ रहे प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में

Tue, 26 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शहरी लोग ज्यादा आ रहे प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के अधिकांश लोग प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। यह कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के जेनेटिक्स सेक्शन के असिस्टेंट प्रो. डॉ. हिफजुर रहमान सिद्दीकी का। विभाग में स्थापित मॉलिक्यूलर कैंसर जेनेटिक्स एंड ट्रांसलेशनल रिसर्च लैब में वह कैंसर पर रिसर्च कर रहे हैं।

डॉ. हिफजुर रहमान का कहना है कि भारत में प्रोस्टेट एवं लीवर कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भारत में हर साल 15 लाख कैंसर के मामले सामने आते हैं। शहरी क्षेत्रों में मरीजों की संख्या ज्यादा है। 2020 में कैंसर रोगियों की संख्या 18 लाख तक पहुंचने की आशंका है। हर साल आठ लाख लोग कैंसर से मर जाते है। उनका कहना है कि वेस्टर्न कल्चर का अंधानुकरण कैंसर का प्रमुख कारण है। खासकर पश्चिमी खान-पान हैबिट सबसे ज्यादा नुकसान कर रहा है।
विज्ञापन


मांसाहारी भोजन के साथ शराब का सेवन करने वाले लोगों को कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है। इसके अतिरिक्त पानी एवं प्रदूषण भी कैंसर के लिए जिम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि डॉ. हिफजुर अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च के सदस्य हैं और अमेरिका में करीब आठ वर्ष कैंसर पर कार्य करने के बाद एएमयू में आए हैं। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कैंसर स्टेम सेल पर रिसर्च के लिए हाल ही में 60 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उनके साथ जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. जीजीएचए शादाब भी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर स्टेम सेल
कैंसर स्टेम सेल ऐसे सेल होते हैं। जो ट्यूमर में पाए जाते हैं। जो कैंसर के बार-बार होने के लिए उत्तरदायी होते हैं। कैंसर की प्रारंभिक थेरेपी में कीमियों थेरेपिक दवाओं या थेरेपी के द्वारा अधिकतर कैंसर के सेल्स को मार दिया जाता है। हालांकि कुछ सेल शेष रह जाते हैं और इनसे ट्यूमर बन जाता है। जिससे कैंसर के दोबारा होने का खतरा पैदा हो जाता है। इन सेल्स को मारने के लिये वर्तमान समय में कोई दवा उपलब्ध नहीं है।


डॉ. हिफजुर रहमान सिद्दीकी गत एक दशक से इन सेल पर शोध कार्य कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एएमयू में कैंसर स्टेम सेल पर शोध के लिए एक विशेष प्रयोगशाला की स्थापना की है। उन्होंने कहा है कि कीमियो थेरेपी में वर्तमान समय में विभिन्न रसायनों का प्रयोग किया जाता है। जिसके अनेक विपरीत प्रभाव होते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने शोध में ऐसे रसायनों की भी खोज करेंगे, जिनके प्रयोग से मानव के शरीर पर अधिक विपरीत प्रभाव न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed