{"_id":"5ad900f74f1c1b6e098b562e","slug":"11524170999-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से गिरकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम+","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो से गिरकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम+
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के रामघाट रोड इलाके में गुरुवार तड़के कैटरिंग के सामान से भरे ऑटो से गिरकर एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। वह मोहल्ले के युवकों संग शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने गया था। हालांकि गंभीर रूप से जख्मी इस छात्र को साथी मेडिकल कॉलेज ले गए।
उपचार के बाद घर छोड़ गए। मगर कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि चंदनिया चौक क्वार्सी के राकेश के दो बेटों में बड़ा 19 वर्षीय शुभम बारहवीं का छात्र था। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने के कारण खुद भी काम धंधे पर चला जाता था।
इसी क्रम में वह शादी में काम पर गया था। तड़के चार बजे वापसी में ऑटो से गिर गया तो साथी उपचार कराकर सुबह आठ बजे घर छोड़ गए। मगर घर में फिर हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि परिजन वहां से शव को घर ले आए। मगर फिर लोगों की सलाह पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी किसी तरह की कार्रवाई की बात नहीं कही है।