फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ‘जारा’ के बाद अब रिंकू हुए ’वीर’ के

‘जारा’ के बाद अब रिंकू हुए ’वीर’ के

Mon, 29 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
‘जारा’ के बाद अब रिंकू हुए ’वीर’ के
‘जारा’ के बाद अब ’वीर’ के हुए रिंकू
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

आईपीएल के 11वें संस्करण में अलीगढ़ शहर के होनहार क्रिकेटर रिंकू सिंह अब ‘वीर’ यानि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेंगे। 10वें संस्करण में वह ‘जारा’ यानि प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे। शाहरुख व प्रीति ने फिल्म ‘वीर जारा’ में एक साथ अभिनय किया था। नाइट राइडर्स ने रिंकू को 80 लाख रुपये में खरीदा है। पहले वह 10 लाख रुपये में बिके थे।

शनिवार को आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। शाहरुख खान की टीम का हिस्सा बनने के बाद रिंकू काफी खुश हैं। हालांकि, पिछले आईपीएल में रिंकू को मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन जादौन राइडर्स के निदेशक अर्जुन सिंह फकीरा, कोच मसूदुज्जफर अमीनी, कप्तान जीशान अहमद को उम्मीद है कि इस बार रिंकू को मैदान में मौका मिलेगा।
विज्ञापन


रिंकू अपने मित्र मंसूर अहमद के एकेडमी पर इलेक्ट्रानिक बॉलिंग मशीन से प्रैक्टिस करते हैं। रिंकू का रविवार को यश रेजीडेंसी में स्वागत किया गया। इस मौके पर अब्दुल वहाब, लतीफ खान, मुताहिर जैदी, एबाद हसन खान, शमशाद निसार आजमी, तस्लीम मुख्तार, यासीन शम्स, पुष्पेंद्र सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं रिंकू
बायें हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने क्रिकेट की एबीसीडी अलीगढ़ शहर में ही सीखी है। रिंकू ने वर्ष 2014 में अंडर- 16, अंडर-19 मैच खेले हैं। इसके बाद अंडर-23 बगैर मैच खेले वह एक दिवसीय रणजी ट्रॉफी खेलने लगे। वर्ष 2015 में मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेले। वर्ष 2016 में चैलेंजर ग्रीन टीम का हिस्सा रहे। वर्ष 2017-18 में रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते रहे। कई मैच अपने दम पर भी जिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed