{"_id":"5a5fa9204f1c1b6c268b4f8c","slug":"11516218656-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से खराब पड़ा है मसूदाबाद बस स्टैंड का वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से खराब पड़ा है मसूदाबाद बस स्टैंड का वाई-फाई
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे की तर्ज पर रोडवेज बस स्टैंडों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान करने की उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। देख-रेख के अभाव में मसूदाबाद बस स्टैंड पर लगा वाई-फाई पिछले 15 दिन से खराब पड़ा है। इसके कारण यहां यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन ने रेलवे की तर्ज पर यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की योजना बनाई। इसके तहत मसूदाबाद बस स्टैंड पर मुंबई की कंपनी ने पिछले साल वाई फाई के लिए यंत्र भी लगा दिया, लेकिन मेटीनेंस के अभाव में यह शुरू से ही निर्बाध सेवा नहीं दे पा रहा है।
पिछले 15 दिन से खराब वाई-फाई की शिकायत किसी ने एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा से की। शिकायत मिलने पर उन्होंने वाईफाई कनेक्ट करके देखा तो वह मोबाइल में कनेक्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने वाई-फाई के यंत्र को तकनीकि जानकार से दिखवाया। इसके बाद पता चला कि वाई-फाई के यंत्र तक करंट पहुंचाने वाला एडॉप्टर खराब हो गया है। एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा ने नया एडॉप्टर खरीदने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।