फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कुख्यात लुटेरे विक्रम ने राजस्थान में दी गिरफ्तारी

कुख्यात लुटेरे विक्रम ने राजस्थान में दी गिरफ्तारी

Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात लुटेरे विक्रम ने राजस्थान में दी गिरफ्तारी
कुख्यात लुटेरे विक्रम ने राजस्थान में दी गिरफ्तारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर में ताबड़तोड़ लूट और डकैतियों के बाद रडार पर आए अपराधी दो शूट आउट के बाद पुलिस से ढाई कदम आगे चलने लगे हैं। सारसौल बन्नादेवी में मुर्गे का अचार विक्रेता के घर डकैती के बाद से पुलिस जिस कुख्यात डकैत विक्रम को तलाश रही थी, वह पुलिस को चकमा दे गया।

दो दिन पहले उसने राजस्थान के जयपुर में तमंचे सहित अपनी गिरफ्तारी करा दी है। ऐसे में अब पुलिस पर हाथ मलने के सिवाय दूसरा कोई चारा नहीं है। हालांकि विक्रम को रिमांड पर लाने का भी प्रयास किया जाएगा। ताकि डकैती की घटनाओं के संबंध में उससे पूछताछ हो सके।
विज्ञापन


पिछले माह सारसौल स्थित साईं विहार में जब मुर्गे का अचार विक्रेता के घर डकैती की वारदात हुई, उस समय विक्रम निवासी हापुड़ हाल निवासी सारसौल का नाम सुर्खियों में आया। विक्रम ने अपने गैंग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लगातार कई वारदात हुईं। इससे पहले क्वार्सी के इंजीनियर कॉलोनी में भी वारदात हुई थी। इनमें से अधिकांश वारदातों में विक्रम गैंग का हाथ पुलिस जांच में उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने विक्रम व उसके गैंग को रडार पर लिया तो उसके दो साथी रवि उर्फ टमाटर व सचिन पहलवान को तीन दिन के अंतराल पर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। दोनों के गोलियां भी लगीं। पुलिस की इसी सख्ती और अगला निशाना विक्रम होने के कारण विक्रम ने राज्य छोड़ जाना बेहतर समझा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले उसे जयपुर के करधनी थाने में खुद की तमंचे सहित गिरफ्तारी दिखाई है। इस खबर पर पुलिस दौड़ती हुई वहां पहुंची। मगर वहां की पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस ने एक नहीं सुनी। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आएगी।


विक्रम सहित उसके गैंग के कई साथी फरार चल रहे हैं। विक्रम ने राजस्थान में गिरफ्तारी दिखाई है। इसे अब रिमांड पर लिया जाएगा, जबकि दो दर्जन से अधिक फरार चल रहे, अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं।
अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed