{"_id":"59bae1164f1c1b35688b492b","slug":"11505419542-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति के फेर में फंसी पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति के फेर में फंसी पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की सभा
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमति के फेर में फंसी पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की सभा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सपा छोड़कर बसपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले पूर्व विधायक कोल जमीरउल्लाह की शाहजमाल ईदगाह के पास 17 सितंबर को होने वाली सभा की अनुमति एनओसी के फेर में फंस गई है। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को निजी प्रापर्टी करार देते हुए पूर्व विधायक से भूमि स्वामी की एनओसी मांगी है।
सपा छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक जमीरउल्लाह को बसपा की विधिवत सदस्यता अब तक नहीं मिली है। सदस्यता के लिए उन्होंने 17 सितंबर को शाहजमाल ईदगाह के पास स्थित एक भूमि पर कार्यक्रम कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। प्रशासन के यहां से यह फाइल पुलिस के पास गई। पुलिस ने वैरीफिकेशन किया तो पता चला कि यह भूमि निजी है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमें अनुमति देने में कोई दिक्कत नहीं है। चूंकि यह भूमि किसी की निजी संपत्ति है। अत: पूर्व विधायक से अनुमति से पूर्व भूमि के स्वामी की एनओसी मांगी गई है। वह एनओसी ला दें। हम तत्काल अनुमति जारी कर देंगे। इधर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कार्यक्रम को अनुमति न देने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।