{"_id":"59bae1154f1c1b19688b4a06","slug":"11505419541-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा नगर कांड पीड़ितों से अलग अलग मांगा प्रपोजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा नगर कांड पीड़ितों से अलग अलग मांगा प्रपोजल
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा नगर कांड पीड़ितों से अलग अलग मांगा प्रपोजल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
बीमा नगर विस्फोट कांड में जान माल गंवा चुके पीड़ितों से एडीएम सिटी ने अलग-अलग प्रस्ताव मांगे हैं। कहा गया है कि वे अपने नुकसान का ब्यौरा प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्हें जिलाधिकारी राहत कोष से जो भी मदद संभव हो सकेगी, दिलवा दी जाएगी।
बताते चलें कि बीमा नगर कांड के पीड़ित परिवार भाजपा के महानगर महामंत्री मानव महाजन के साथ एडीएम सिटी एसबी सिंह से मिले थे। भाजपा नेता ने उनकी पीड़ा बताते हुए प्रशासन से फौरी तौर पर अधिक से अधिक मदद दिलाने की मांग की थी। एडीएम सिटी ने बताया कि इन सभी पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद के लिए 35 लाख का प्रस्ताव पूर्व में ही शासन को भेजा जा चुका है। यह पैसा आने के बाद इन सभी में नियमानुसार बांट दिया जाएगा। तब तक यह लोग अपने अपने प्रपोजल दें। इनकी डीएम राहत कोष से मदद कराई जाएगी। इधर विस्फोट में उड़े चार मकान के वाशिंदों को पुलिस ने उनके मकान में टेंट लगाकर रहने की अनुमति दे दी है। बताते चलें कि पूर्व में पुलिस ने जांच की बात कहते हुए इन्हें इनके ही खंडहर में तब्दील हो चुके मकानों में रहने की अनुमति नहीं दी थी। इस वजह से यह लोग कालोनी में ही अलग अलग स्थानों पर टैंट आदि लगाकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे थे।