फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बंद हो सकती है जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति

बंद हो सकती है जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति

Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बंद हो सकती है जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति
बंद हो सकती है जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। जिला अस्पताल पर बिजली विभाग का 31 लाख रुपये से अधिक का बिजली का बिल बकाया है। पुलिस अधीक्षक (शहर) के कार्यालय पर भी 3 लाख 77 हजार रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है। एटूजेड प्लांट पर भी 1.77 लाख रुपये बकाया है। अब विभाग ने जिला अस्पताल प्रशासन और एसपी आफिस को नोटिस जारी करते हुए 30 जुलाई तक का समय दिया है। अगर इस समय सीमा में बिजली का बिल जमा नहीं किया तो जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा विभाग ने 49 अन्य बकाएदारों को भी नोटिस जारी किया है। कुल 50 बकाएदारों को नोटिस दिए हैं।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता की ओर से जिला अस्पताल को दिए गए नोटिस में कहा है कि अस्पताल पर विभाग का 31 लाख 80 हजार 958 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इस बकाया धनराशि को जमा करने के लिए विभाग की ओर से 30 जुलाई तक का समय दिया जाता है। अगर इसका समय सीमा में भुगतान नहीं किया गया तो जिलाधिकारी के माध्यम से भू राजस्व नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि अन्य बकाएदारों में मैसर्स वैस्टल मैन्यू. एंड ट्रेडर्स, गुप्ता आइस फैक्ट्री, एसपी सिटी आफिस, यूनिवर्सल एक्सपोर्ट्स, रूबी होटल, नीरजा गुप्ता, मुनेश लाला, राजीव गर्ग, एसपी आफिस आदि पर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है। भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर इस पर कोई आपत्ति है तो सीधे खंड लेखाकार से संपर्क करने का कष्ट करें।
आज यहां बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
अलीगढ़। सासनी गेट बिजली घर से जुडे़ करीब 10-12 क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते जयगंज, सासनी गेट, लोधी विहार, खिरनी गेट, एडीए आवास विकास कालोनी आदि इलाकों में उपभोक्ताओं को समस्या होगी। इसके अलावा गांधीपार्क, लाल ताल और किला रोड बिजली घरों से जुड़े बिजली घरों पर भी दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 तक बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एसके चौधरी ने दी।

धरना प्रदर्शन 27 को
अलीगढ़। विद्युत पेंशनर्स परिषद को सातवें वेतन आयोग का लाभ अभी तक नहीं मिलने पर 27 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। साथ ही प्रमुख सचिव ऊर्जा के नाम प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed