{"_id":"597653dd4f1c1bad528b45cf","slug":"11500926941-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कार्यालय पर तोड़फोड़, खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कार्यालय पर तोड़फोड़, खुदाई
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कार्यालय पर तोड़फोड़, खुदाई
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। बीएसएनएल के एक कर्मचारी ने सोमवार को मुख्य कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों से गालीगलौज करते हुए कार्यालय का ताला तोड़ दिया। साथ ही खुदाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।
थाना बन्नादेवी क्षेत्र निवासी केशव देव गौतम बीएसएनएल के ओएस लीगल सेल में एडवाइजर के पद पर तैनात था। केशव ने एक जून को नौकरी से त्याग पत्र दे दिया था, जिसकी विभागीय कार्रवाई चल रही है। कर्मचारियों ने बताया कि केशव पिछले दो-तीन दिनों से लगातार कार्यालय आ रहा था। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे केशव बीएसएनएल के मेन कार्यालय पर पहुंचा। उसके पास छेनी, हथोड़ी, केरोसिन था। उसने कार्यालय पहुंचकर बीएसएनएल कर्मचारी संघ के दफ्तर का तोला तोड़ दिया।
विरोध करने पर अधिकारियों से गालीगलौज की। एक जगह खुदाई भी कर दी। कार्यालयों के बाहर लगे नेम प्लेट उखाड़ कर फेंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस केशव को थाने ले गई। जहां उसने कहा कि बीएसएनएल में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। मैं भ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे भेज कर ही दम लूंगा। एसओ सिविल लाइन सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि महाप्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।