फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जुला अलविदा पर चार सेक्टर में शहर बांटा

जुला अलविदा पर चार सेक्टर में शहर बांटा

Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जुला अलविदा पर चार सेक्टर में शहर बांटा
जुला अलविदा पर चार सेक्टर में बांटा शहर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जुमा अलविदा के लिए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर तैयारियां की हैं। पूरे शहर को चार सेक्टरों में बांधते हुए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर उन्हें दायित्व सौंपे। इस दौरान आवारा पशुओं का विचरण प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम मौजूद रहेगी। सफाई कार्य के लिए 100 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। कंट्रोल रूम निरंतर कार्यशील रहेगा।
23 जून को रमजान माह का अंतिम शुक्रवार यानी जुमा अलविदा है। नगर निगम ने बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए शहर को सिविल लाइन और शहरी इलाकों में बांट कर दायित्व सौंपा। जुमा की नमाज प्रमुख रूप से जामा मस्जिद ऊपर कोट, जमालपुर ईदगाह सहित शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में अदा की जाएगी।
विज्ञापन

चार सेक्टर और इनके प्रभारी
(1) ऊपरकोट क्षेत्र
रामाकान्त राम अधिशासी अभियंता (निर्माण), कर अधीक्षक अजीत राय, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रामबाबू चौधरी, अवर अभियंता जल एनके कनौजिया, अवर अभियंता निर्माण कृष्ण मोहन माथुर, स्वच्छता निरीक्षक अनिल शर्मा, प्रकाश निरीक्षक गोपाल बाबू शर्मा, वर्कशॉप सहायक धर्मवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

(2) सब्जी मंडी क्षेत्र
प्रभारी सहायक अभियंता एसपी तिवारी, कर अधीक्षक सभापति यादव, स्वच्छता निरीक्षक आरके यादव, अवर अभियंता निर्माण अमरीश वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, सीवर प्रभारी हजारी लाल
(3) सिविल लाइन क्षेत्र
सहायक अभियंता जल बीके मिश्रा, कर अधीक्षक हरि कृष्ण गुप्ता, अवर अभियंता निर्माण आरपी यादव, इंद्रजीत सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अविनाश रायकवार, प्रकाश निरीक्षक राकेश सारस्वत

(4) जीवन गढ़ ईदगाह क्षेत्र
कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, अवर अभियंता कपिल कुमार, स्वच्छता निरीक्षक मेघ सिंह, सीवर प्रभारी रमेश चंद्र, सेनेटरी सुपरवाइजर विष्णु गोपाल
यह रहेंगी व्यवस्थाएं
- महाप्रबंधक शैलेंद्र पाठक जलकल परिसर कार्यालय में सुबह से नमाज के समय तक उपलब्ध रहेंगे और पेयजल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार रहेंगे।
- जामा मस्जिद, थाना देहली गेट, सब्जी मंडी, हाथी पुल आदि क्षेत्रों पर पानी के टैंकर खड़े कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायेंगे।
- विद्युत आपूर्ति में बाधा को ध्यान में रखते हुये महत्वपूर्ण नलकूपों पर जेनरेटरों की व्यवस्था रखेंगे।
- सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठाने तथा आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार नोडल अधिकारी हैं।
- विशेष सफाई की व्यवस्था होगी और आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये कर्मचारियों को ड्रेस और हेलमेट दिए जाएंगे।
- जुमा अलविदा पर सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक आवारा और पालतू पशुओं का विचरण शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- कंट्रोल रूम निरंतर कार्यशील रहेगा। कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

अलविदा जुमा की नमाज के लिए यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।
1- जयगंज पोस्ट आफिस से शाहपाड़ा की ओर
2- मदारगेट तिराहे से फूल चौराहे की ओर
3- मीरीलाल चौराहे से फूल चौराहे की ओर
4- बारहद्वारी चौराहे प्रथम व द्वितीय से महावीर गंज की ओर
5- देहली गेट चौराहे से खटीकान चौराहे की ओर
6- तुर्कमान बाईपास चौराहे से तुर्कमान गेट की ओर
7- देहलीगेट चौराहे से कनवरी गंज की ओर
8- खैर रोड से खटीकान चौराहे की ओर
1- शाहपाड़ा से फूल चौराहे की ओर
2- अब्दुल करीम चौराहे से सब्जी मंडी की ओर
3- महावीर गंज तिराहे घंटाघर से अब्दुल करीम की ओर
4- कनवरी गंज फर्श प्रथम से सब्जी मंडी चौराहे की ओर
5- खटीकान चौराहे से हाथी पुल की ओर
6- चौक तुर्कमान गेट से चंदन शहीद की ओर
7- मोहल्ला पठानान जयगंज तिराहा से काला महल की ओर
8- नुनेर गेट से बाबरी मंडी की ओर।
9- खाई डोरा तिराहा से काला महल चंदन शहीद की ओर
10- सामनापाड़ा से काजीपाड़ा की ओर
11- जयगंज से काजीपाड़ा की ओर
(सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारी वाहनों, हल्के वाहनों, रिक्शा, स्कूटर, साइकिल आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed