{"_id":"5cdc7960bdec2207680eb5e1","slug":"111557952864-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की जर्जर रसोई घरों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की जर्जर रसोई घरों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में पुरानी जर्जर रसोईघरों की मरम्मत होगी। इसके लिए शासन से दस हजार रुपये का भी सहयोग मिलेगा। शासन के आदेश पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने क्षेत्र के जर्जर रसोईघरों की जानकारी मांगी है।
बेसिक शिक्षा विभाग में सालों पहले बने रसोईघर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई विद्यालय तो ऐसे हैं, जहां रसोईघर स्टोर बन गए हैं। खाना अन्य कमरे में पकता है। इसका कारण है कि रसोई घर के अंदर का प्लास्टर गिर गया है। दीवारें चटक गई हैं। ऐसे में शासन ने रसोई घरों की मरम्मत के लिए जिले के जर्जर रसोई घरों का डाटा मांगा है। बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से डाटा मंगाया गया है। सूचना आते ही शासन को भेज दी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।