फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रधानमंत्री आरोग्य योजना लांच

प्रधानमंत्री आरोग्य योजना लांच

Mon, 24 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आरोग्य योजना लांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हेल्प लाइन नंबर 14555 पर मिलेगी जानकारी
गांव में कुल 1 लाख 48 हजार 436 पात्र
शहरी क्षेत्र में 84 हजार 77 पात्र लाभार्थी

अलीगढ़ में 5 सरकारी अस्पताल तथा गांधी आई चिकित्सालय के अतिरिक्त 9 निजी चिकित्सालय को चिन्हित किया गया है। जिसमें वरुण चिकित्सालय, वरुण ट्रामा एंड बर्न सेंटर, आनंद आई चिकित्सालय, केके हास्पिटल, जीवन ज्योति चिकित्सालय, महेश्वरी चिकित्सालय, नारायण चिकित्सालय, राठी चिकित्सालय एवं रूसा हास्पिटल शामिल हैं।

आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) की लांचिंग का रांची से सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट में किया गया। यहां पर सांसद सतीश गौतम, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजीव शर्मा, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सलयों की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सक एवं आशाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना से पूरे देश में करीब 50 करोड़ गरीब परिवार लाभान्वित होंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है। योजना लाभार्थियों को नकदी रहित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इससे अस्पताल में भर्ती होने पर आने वाले खर्च में कमी आएगी और पात्र लोग सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 अप्रैल 2018 को जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने खैर के ग्राम लोहागढ़ में इसका प्रारूप बताया था। अलीगढ़ के 12 ब्लॉक के 1209 गांव में कुल 1 लाख 48 हजार 436 पात्र इस योजना में चिन्हित किया गया। शहरी क्षेत्र में 84 हजार 77 पात्र लाभार्थी चिन्हित किये गये थे। जिनका सत्यापन कर भारत सरकार को भेज दिया गया है। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में काफ ी सुधार आया है और शिशु मृत्यु दर में भी काफ ी गिरावट हुई है। 2.45 करोड़ रुपये की धनराशि गरीबों के इलाज हेतु सहायता के रूप में जनपद अलीगढ़ के लोगों को दी गई है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर गरीब जिसका सूची में नाम है वह पांच लाख तक का इलाज किसी भी पंजीकृत चिकित्सालय में करा सकता है।

सीडीओ दिनेश चंद्र ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित 10 व्यक्तियों को स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड दिया। योजना के तहत लगभग 1350 बीमारियां चिन्हित की गई है। जनपद अलीगढ़ में 5 सरकारी अस्पताल तथा गांधी आई चिकित्सालय के अतिरिक्त 09 निजी चिकित्सालय को चिन्हित किया गया है। जिसमें वरुण चिकित्सालय, वरुण ट्रामा एंड बर्न सेंटर, आनंद आई चिकित्सालय, केके हास्पिटल, जीवन ज्योति चिकित्सालय, महेश्वरी चिकित्सालय, नारायण चिकित्सालय, राठी चिकित्सालय एवं रूसा हास्पिटल शामिल हैं। योजना को सुचारू रूप से चलाने हेतु सभी सरकारी चिकित्सालय एवं चयनित निजी चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र नामित कर दिए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के हेल्प लाइन नंबर 14555 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


सभी बड़ी बीमारियों का इलाज है आरोग्य योजना - मीनाक्षी सिंह
अलीगढ़। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भले ही झारखंड में की हो लेकिन अलीगढ़ जनपद में भी सैकड़ों लोग इस योजना के शुभारंभ को देखने के लिए टेलीविजन से जुड़े। महिला आरोग्य समिति महावीर नगर ने इस योजना के शुभारंभ को टेलीविजन के माध्यम से लाभान्वित होने वाले जनसमुदाय को दिखाया। आशा कार्यकत्री मीनाक्षी सिंह ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस मौके पर रीना, अनुसूया शर्मा, शिब्बू, राधा, कैलाशी, अनुपम, उषा, मुन्नी, पूनम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed