{"_id":"5b7b22fb42c792466578b617","slug":"111534796539-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात स्कूल कालेजों को स्वच्छता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात स्कूल कालेजों को स्वच्छता पुरस्कार
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आन लाइन कराये गए पंजीकरण में हैंड वाश, स्वच्छ पानी, सेटीटेशन एवं आपरेशन एंड मेंटीनेंस मामले में जिले के सात स्कूल कालेजों को स्वच्छता पुरस्कार 2017 के लिए जिला लेबल पर चुना गया है। अब यह विद्यालय प्रदेश लेबल और उसके बाद केंद्र लेबल पर होने वाले कांटेस्ट में हिस्सा लेंगे। इन सभी को शिक्षक दिवस के मौके पर पुरस्कार दिया जाएगा।
यूनीसेफ के कार्डिनेटर प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानव संसाधन मंत्रालय हर साल हैंड वाश, स्वच्छ पानी, सेटीटेशन एवं आपरेशन एंड मेंटीनेंस मामले में स्कूल कालेजों के मध्य आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराकर कांटेस्ट कराता है।
पिछले साल जिले के सभी स्कूल कालेजों के मध्य इन बिंदुओं पर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक स्कूल रजा नगर, कृष्णा गर्ल्स हाईस्कूल, नालेज एकेडमी इगलास, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, रेवती गोयल इंटर कालेज जट्टारी, प्राथमिक स्कूल हसनपुर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इगलास को स्वच्छता पुरस्कार 2017 के लिए चुना गया।
विज्ञापन
इन सभी के प्रमाणपत्र आ गए हैं और इन्हें 15 अगस्त को वितरित किया जाना था। अब इन सभी को शिक्षक दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
सीडीओ ने जिले को अव्वल बनाने को मांगा सहयोग
मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद ने सभी विद्यालय संचालकों को स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में जिले को अव्वल बनाने में सहयोग प्रदान करें। बस एसएसजी-18 साइट डाउनलोड करें और आसान सवालों के जवाब देकर जिले को अव्वल स्थान पर लाने में सहायता करें। बताते चलें कि स्वच्छता सर्वे में इस समय जिला प्रदेश में पांचवे स्थान पर है।