{"_id":"5b44fc354f1c1b56238b5ae7","slug":"111531247669-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले घूस लेने के होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले घूस लेने के होगी जांच
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सीएमओ दफ्तर के एक कर्मचारी द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। इस पूरे मामले की जांच एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को सौंपी गई है।
गौरतलब हो कि सोमवार को सीएमओ दफ्तर के एक कर्मचारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो गया था। वायरल हुए वीडियो में बताया गया था कि यह कर्मचारी फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध धन की वसूली कर रहा है।
सोमवार की शाम वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर के संज्ञान में यह मामला आया तो मंगलवार को उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश कर दिए। सीएमओ ने जांच एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को सौंपी है। जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अगर कर्मचारी दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।